भारत

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर कसा शिकंजा, 15 जिलों में ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी

jantaserishta.com
3 Oct 2026 12:44 PM IST
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर कसा शिकंजा, 15 जिलों में ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी
x
बड़ा एक्शन.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ 15 जिलों में छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई शुरू की है. आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इंडो-नेपाल बॉर्डर से लगे जिलों में की जा रही है. भारत सरकार ने शहजाद भट्टी को आतंकवादी घोषित किया है, जिसके बाद यूपी ATS उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है.
आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों की तलाश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही इंडो-नेपाल बॉर्डर से लगे कई जिलों में भी कार्रवाई की जा रही है. शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े करीब आधा-दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.
बता दें, यूपी पुलिस की रिपोर्ट के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी को आतंकवादी घोषित किया था. अब यूपी एटीएस उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों और उनके गतिविधियों की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story