भारत

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर कसा शिकंजा, NIA ने संपत्तियों को किया जब्त

jantaserishta.com
23 Sept 2023 1:13 PM IST
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर कसा शिकंजा, NIA ने संपत्तियों को किया जब्त
x
चंडीगढ़: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ स्थिति संपत्तियों को जब्त कर लिया है. पन्नू इस समय अमेरिका में रह रहा है और वहां से लगातार वीडियो जारी भारत के खिलाफ जहर उगलता है.
एनआईए ने पन्नू की जो संपत्तियां पंजाब में जब्त की हैं उनमें अमृतसर जिले के बाहरी इलाके में स्थित पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति और चंडीगढ़ के सेक्टर 15, सी स्थित उसका मकान शामिल हैं. ज़ब्ती का यह है कि अब पन्नू संपत्ति का अधिकार खत्म हो गया है और यह संपत्ति अब सरकार की है.
2020 में भी उसकी संपत्तियां कुर्क कर ली गई थी. जिसका मूल अर्थ यह था कि वह संपत्ति नहीं बेच सकता था, लेकिन इस कदम के बाद पन्नू ने संपत्ति का मालिकाना हक खो दिया है.
दरअसल कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर भारत-कनाडा के बीच तल्खी बढ़ रही है. कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी देकर कहा है कि वे देश छोड़ दें. इस पूरे मामले को लेकर कनाडाई हिंदुओं ने ट्रूडो सरकार से एक चिट्ठी में मांग करते हुए कहा है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू की स्पीच हेट क्राइम के तौर पर दर्ज की जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story