अवैध नशे के सौदागरों पर गिरी गाज, 10 दिन में 11 गिरोह पर कार्रवाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अभियान चलाकर नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 10 दिन के अभियान में एएनटीएफ द्वारा 11 गिरोह के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।
एएनटीएफ डीआईजी अब्दुल हमीद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। इसी क्रम में एएनटीएफ की टीम ने छापेमारी कर 11 अवैध नशे के गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 220.170 किग्रा गांजा, 5.200 किग्रा अफीम, 4.266 किग्रा चरस, 1.920 किग्रा मार्फीन, 1.410 किग्रा हेरोइनऔर स्मैक के अलावा 15,000 कोडिन सीरप की बोतल बरामद की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6 करोड़ 52 लाख रुपये कीमत बतायी जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






