IFS अफसर पर कसा शिकंजा, पति भी मुश्किल में, जानें क्या है पूरा मामला

लखनऊ: सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने की आरोपी अनी बुलियन ट्रेडर्स कम्पनी के संचालक अजीत गुप्ता और उनकी पत्नी आईएफएस निहारिका सिंह के खिलाफ एक और एफआईआर गोमतीनगर थाने में दर्ज हुई है। कोर्ट के आदेश पर डेढ़ करोड़ की ठगी की एफआईआर विशाल खंड निवासी डॉ.शैलेश अग्रवाल और उनकी पत्नी मृदुला ने दर्ज कराई है। दोनों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ वर्ष 2020 में यह धोखाधड़ी की गई है। इस कम्पनी के खिलाफ ईडी भी जांच कर रही है और करोड़ों की सम्पत्ति जब्त कर चुकी है। एसटीएफ ने आरोपी अजीत कुमार गुप्ता को वर्ष 2020, जुलाई में गिरफ्तार भी किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





