भारत

नशा तस्करों पर शिकंजा, दो गिरफ्तार, गांजा और शराब बरामद

jantaserishta.com
6 July 2025 2:46 PM IST
नशा तस्करों पर शिकंजा, दो गिरफ्तार, गांजा और शराब बरामद
x
बड़ी कार्रवाई.
नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की नशा रोधी टीम और शालीमार बाग थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 1.17583 किलोग्राम गांजा और 54 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी पिछले कई वर्षों से नशे की तस्करी में लिप्त थे और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मांग के अनुसार गांजा और शराब की आपूर्ति करते थे। ये कार्रवाई दो अलग-अलग ऑपरेशन में हुई है।
पहला मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी से है। दरअसल, शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि जहांगीरपुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मदन मोहन (नारकोटिक्स प्रभारी) और एसीपी ऑपरेशन्स रंजीत ढाका के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें एसआई राजेंद्र, एएसआई दिनेश, एएसआई चंदरपाल, एचसी स्वयं, एचसी तुषार और महिला एचसी अंजू शामिल थे। टीम ने एमसीडी फ्लैट्स के सामने स्थित कचरा डंपिंग ग्राउंड पर जाल बिछाया और एक संदिग्ध व्यक्ति अंसुद्दीन अली को दबोचा। व्यक्ति के निशानदेही पर पुलिस ने 19.83 ग्राम गांजा और 54 क्वार्टर शराब बरामद की।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने 4 जुलाई को शालीमार बाग क्षेत्र में महिला नशा तस्कर की सूचना पर एक टीम गठित की। इस टीम ने धरना कैंप, हैदरपुर गांव में एक महिला को रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी में 1.156 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान आशा (22) के रूप में हुई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नशे की तस्करी में शामिल होने की बात कबूली। उन्होंने बताया कि वे गांजा और शराब की खेप दिल्ली के विभिन्न इलाकों से इकट्ठा करते थे और अपने ग्राहकों तक पहुंचाते थे। पुलिस ने बताया कि आशा के खिलाफ पहले से एनडीपीसी और आबकारी अधिनियम के तहत 4 मामले दर्ज हैं। वहीं, अंसुद्दीन अली के खिलाफ 1 मामला आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story