Top News

कारोबारी पर कसा शिकंजा, 9.52 करोड़ की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 Dec 2023 9:02 AM IST
कारोबारी पर कसा शिकंजा, 9.52 करोड़ की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार
x

जमशेदपुर: जुगसलाई निवासी आयरन एंड स्पंज कारोबारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को जीएसटी इंटीलेंस निदेशालय(डीजीजीआई) की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने यह कार्रवाई 9.52 करोड़ की हेराफेरी में की है। गिरफ्तारी के बाद भालोटिया को जमशेदपुर के विशेष आर्थिक अपराध न्यायाधीश चंद्र भानु कुमार की अदालत में पेश किया था। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

सरकार की ओर से अधिवक्ता संजीव रंजन बरीयार ने पक्ष रखा। जीएसटी के अधिवक्ता और बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने भी बहस की। पेशी के दौरान जुगसलाई के दर्जनों व्यवसायी अदालत परिसर में एकत्र थे।

भालोटिया के जुगसलाई आवास और एनएच-33 स्थित दफ्तर पर जीएसटी टीम ने गुरुवार सुबह छापेमारी की थी। छापे की कार्रवाई शनिवार देर रात समाप्त हुई थी। इस छापेमारी के दौरान ही भालोटिया कोलकाता के एक होटल से जीएसटी टीम के हत्थे चढ़ा था। चार दिनों की पूछताछ के बाद उसे शहर लाया गया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story