भारत

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 200 KG नकली कलाकंद नष्ट, दो आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Oct 2026 11:42 AM IST
दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 200 KG नकली कलाकंद नष्ट, दो आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ा एक्शन.
नीमकाथाना: दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ राजस्थान के नीमकाथाना में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान 200 किलो नकली कलाकंद नष्ट कराया गया और दो आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार टीम ने शहर में नकली कलाकंद बनाने और उसकी आपूर्ति से जुड़ी गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए करीब 200 किलोग्राम नकली मिलावटी कलाकंद नष्ट करवाया। इसके अलावा, मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाली सूजी, पाउडर, पाम ऑयल सहित अन्य सामग्री भी जब्त की गई।
टीम ने सूचना के आधार पर नीमकाथाना कोतवाली पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने नया बास रोड, लक्ष्मी टेंट शॉप, राजपूत कॉलोनी और 77 नंबर फाटक के पास कार्रवाई की। जांच के दौरान टीम को कथित तौर पर नकली कलाकंद बनाने और उसकी आपूर्ति से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिली।
कार्रवाई के दौरान करीब 200 किलोग्राम नकली कलाकंद बरामद कर नष्ट करवाया गया। टीम ने मौके से बगोली निवासी ओमप्रकाश और खैरथल-तिजारा निवासी रामबाबू को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जांच के दौरान मौके से कलाकंद बनाने में इस्तेमाल होने वाली सूजी, पाउडर और पाम ऑयल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा, विभिन्न ब्रांडों के डिब्बे और लेबल भी मिले हैं। टीम इन सामग्रियों के इस्तेमाल और मिठाई की आपूर्ति से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति के संबंध में जानकारी मिल सकेगी।
इस संयुक्त कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ नीमकाथाना कोतवाली पुलिस की टीम भी शामिल रही। दीपावली के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के मद्देनजर विभाग की ओर से मिलावटखोरी पर निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और मिलावट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना है। इस कार्रवाई के बाद खाद्य पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story