भारत
फर्जी नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों पर कसें शिकंजा: ब्रजेश पाठक
jantaserishta.com
26 Aug 2023 4:08 PM IST

x
लखनऊ: यूपी में फर्जी नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों के खिलाफ अभियान चलेगा। छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले संस्थान संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को दिए।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मिशन निरामया की वजह से लोगों में जागरुकता बढ़ी है। इसका गलत फायदा कुछ लोग उठाना चाह रहे हैं। कई जनपद के जिलाधिकारी फर्जी नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों के संचालन होने की शिकायत भी कर चुके हैं। ऐसे कॉलेजों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रत्येक जनपद के जिलाधिकारी को पंजीकृत वैध नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थान की सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर मान्यता प्राप्त व अवैध संस्थानों की आसानी से पहचान की जा सके।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अवैध कॉलेजों के खिलाफ पहले भी अभियान चलाया जा चुका है। मानकविहीन कॉलेजों को बंद भी कराया जा चुका है। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही अवैध कॉलेज सक्रिय हो गए हैं। जांच-पड़ताल के बाद अवैध कॉलेजों को सील किया जाये। संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये। छात्र-छात्राएं दाखिला लेने से पहले उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी की वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त कॉलेजों की सूची देख सकते हैं। इसमें कोर्स व और कॉलेज की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





