भारत

माकपा किसी धर्म के खिलाफ नहीं: सचिव एमवी गोविंदन

jantaserishta.com
1 Jan 2023 2:54 PM IST
माकपा किसी धर्म के खिलाफ नहीं: सचिव एमवी गोविंदन
x
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| माकपा केरल के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन ने कहा है कि उनकी पार्टी किसी धर्म के खिलाफ नहीं है और वह किसी भी धर्म के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करती है। मुस्लिम नेताओं के एक समूह से बातचीत के बाद माकपा नेता मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।
केरल में माकपा एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता धार्मिक नेताओं, समुदाय के बुजुर्गों और समाज के अन्य सम्मानित व्यक्तियों से मिलेंगे और राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की स्थिति स्पष्ट करेंगे।
एम.वी. गोविदान ने यह भी कहा कि माकपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के पास शिक्षा की वर्तमान व्यवस्था को बदलने का कोई कार्यक्रम या नीति नहीं हैं।
सरकार द्वारा लिंग आधारित सुधारों को बढ़ावा देने, लड़कों और लड़कियों को कक्षाओं में एक साथ बेंचों पर बैठने की अनुमति देने की खबरें आने के बाद मुस्लिम निकायों ने राज्य सरकार की काफी आलोचना की थी।
इस मामले में कई मुस्लिम संगठन सरकार के खिलाफ उतर आए और राज्य के शिक्षा मंत्री को तुरंत अपने बयान से पीछे हटना पड़ा।
माकपा के राज्य सचिव ने यह भी कहा कि पार्टी धार्मिक विश्वासों के अधिकारों की रक्षा करेगी।
एम.वी. गोविंदन के साथ माकपा, तिरुवनंतपुरम जिला सचिव, अनवूर नागप्पन और पूर्व मंत्री एम. विजयकुमार भी थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story