
नई दिल्ली: केरल (Kerala) में आज तड़के थालास्सेरी में न्यू माहे के पास एक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. मृतक मछुआरे हरिदास सोमवार सुबह करीब 1 बजे काम से लौट रहे थे, जब उन पर हमला कर दिया गया. हरिदास पर दो बाइक से पहुंचे एक गुट ने हमला कर दिया. हरिदास का शव फिलहाल परियाराम मेडिकल कॉलेज में है. हमले को रोकने की कोशिश करने वाला उसका भाई इस घटना में घायल हो गया और उसे सहकारिता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीपीआई ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का हाथ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





