भारत
जमीन विवाद में हत्या, लीडर को कुल्हाड़ी-कुदाल से काट डाला
jantaserishta.com
14 Aug 2023 1:57 PM IST

x
पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
रांची: लातेहार जिले के मनिका प्रखंड में जमीन विवाद को लेकर सीपीआई एमएल के नेता ननदेव सिंह की कुल्हाड़ी और कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार रात की है। वारदात के खिलाफ सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने रांची-मेदिनीनगर रोड को करीब एक घंटे तक जाम रखा। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
ननदेव सिंह सीपीआई –एमएल की जिला कमेटी के सदस्य थे। उनके पुत्र बीरबल सिंह के बयान पर मनिका थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बताया गया है कि उसके पिता शनिवार को खेत में काम कर रहे थे, तब गांव के ही मनेश सिंह ने वहां पहुंचकर खेती बंद करने को कहा। मनेश सिंह उस जमीन पर दावेदारी जता रहा था।
दूसरे दिन रविवार को मनेश सिंह, चंद्रदेव सिंह, हरिद्वारिक सिंह कुल्हाड़ी और कुदर लेकर पहुंचे और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। उनकी लाश पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दी गई। पुलिस ने दावा किया है कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsलातेहारलातेहार न्यूज़लातेहार पुलिसकुल्हाड़ीजमीन विवादLateharLatehar NewsLatehar Policeaxeland dispute
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





