भारत

गोवंश को तेजाब से जलाया, हिन्दूवादी संगठन में भारी आक्रोश

Nilmani Pal
17 April 2025 6:59 AM IST
गोवंश को तेजाब से जलाया, हिन्दूवादी संगठन में भारी आक्रोश
x
फोटो सांकेतिक  
पढ़े पूरी खबर

यूपी। एटा के जलेसर क्षेत्र में बुधवार को फिजां बिगाड़ने का प्रयास हुआ। गोवंश पर निर्ममता से किसी असामाजिकतत्व ने तेजाब फेंक दिया। इसका पता चलते ही हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी पहुंचे और घायल गोवंश के साथ चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गोवंश को इलाज के लिए भेजा गया है। मुकदमे के लिए तहरीर दी गई है। जलेसर क्षेत्र के समसपुर मार्ग स्थित आवास विकास कालोनी के पास मंगलवार रात को असामाजिक तत्वों ने गोवंश पर तेजाब फेंककर झुलसा दिया।

जानकारी पर बजरंग दल के जिला संयोजक आकाश गुप्ता बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ नाला बाजार चौराहे पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। हिन्दू संगठनों ने पुलिस, प्रशासन एवं पालिका प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। जानकारी पर कोतवाली प्रभारी डा. सुधीर राघव, खंड विकास अधिकारी पीएस आनंद, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज शुक्ला मौके पर पहुंचे गए। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मान गए। एसएचओ डा. सुधीर राघव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

मामले में हिंदू संगठनों ने कोतवाली जलेसर में जाकर तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि गोवंश पर तेजाब फेंकने की घटनाएं लगातार हो रही है। छठी बार तेजाब फेंकने की घटना हुई है। लेकिन हर बार मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जलेसर के एसडीएम, भावना विमल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुछ लोगों ने गोवंश को झुलसा दिया था। जानकारी पर पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगाी।

Next Story