CoWin ग्लोबल कॉन्क्लेवः वैक्सीनेशन के लिए भारत ने अपनाया डिजिटल अप्रोच- PM मोदी

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को संबोधित किया और महामारी कोविड-19 से जूझने में डिजिटल प्लेटफार्म 'CoWIN' की भूमिका का जिक्र किया। साथ ही इस प्लेटफार्म को वैश्विक स्तर पर मुहैया कराने की बात कही। इस कॉन्क्लेव में वर्चुअली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और कोविन पोर्टल के सीइओ आरएस शर्मा भी शामिल हुए। कॉन्क्लेव में भारत की ओर से महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए इस्तेमाल किए जा रहे डिजिटल प्लेटफार्म कोविन को दूसरे देशों के लिए आधिकारिक तौर पर दिए जाने की पेशकश की गई। बता दें कि कनाडा, मेक्सिको, नाइजीरिया, पनामा और युगांडा समेत करीब 50 देशों ने अपने वैक्सीनेशन अभियान के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म कोविन को लेकर रुचि दिखाई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





