
x
भारत के विरोध में खालिस्तानी हदें पार कर रहे हैं और अब तो सब्र की परीक्षा लेने जैसे हालात हैं।
नई दिल्ली: भारत के विरोध में खालिस्तानी हदें पार कर रहे हैं और अब तो सब्र की परीक्षा लेने जैसे हालात हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके को भी खालिस्तानियों ने लंदन में भारत विरोध के लिए चुना। इस दौरान वे लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर जमा हुए और खालिस्तानी झंडे लहराए थे। यही नहीं अब जानकारी सामने आई है कि इस प्रदर्शन के दौरान खालिस्तानी संगठन दल खालसा यूके से जुड़े गुरचरण सिंह ने भारत के राष्ट्रध्वज तिरंगे को आग लगा दी थी। इसके अलावा उस पर गोमूत्र छिड़का था। यही नहीं उसने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को भी चैलेंज देते हुए कहा कि वह ब्रिटेन की गाय का मूत्र पीकर दिखाएं।
जानकारी के मुताबिक गुरचरण सिंह को पुलिस ने मौके से हटा दिया था, लेकिन यह क्लियर नहीं है कि उसे अरेस्ट किया गया या फिर छोड़ दिया गया। यही नहीं इस मौके पर एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा भी मौजूद था। जो खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़ा हुआ है। उसने भारत को चैलेंज दिया था। खालिस्तानियों का यह प्रदर्शन उस घटना के बाद हुआ है, जब खालिस्तानी अतिवादियों ने यूके में ब्रिटिश उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी को ग्लासगो के गुरुद्वारे में अंदर जाने से रोक दिया था।
इस मामले की शिकायत भारत ने ब्रिटिश सरकार से की थी और सख्त ऐक्शन की मांग की थी। खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़ा परमजीत सिंह पम्मा लंबे समय से एनआईए के राडार पर है और खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। वहीं गुरचरण सिंह तो दल खालसा यूके से जुड़ा है। इस संगठन के तार गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन सिख्स फॉर जस्टिस से भी जुड़े हैं। यही नही इन सभी लोगों के तार लंदन में स्थित पाक उच्चाय़ोग से भी जुड़े हैं। इसके चलते खालिस्तानियों को बढ़ावा देने में आईएसआई की भूमिका पर भी सवाल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





