भारत

गोकशी करने वाले एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, बेहोशी के इंजेक्शन और धारदार हथियार जप्त

jantaserishta.com
18 Dec 2021 1:00 PM IST
गोकशी करने वाले एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, बेहोशी के इंजेक्शन और धारदार हथियार जप्त
x
जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई.

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद डेयरी के नाम पर गोकशी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना के वक्त आरोपी गोकशी करने गायों और संबंधित औजार लेकर सेक्टर-35 रोहिणी के पास जंगल में आए थे. सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फायरिंग करने लगे. जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई. इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से छह गाय, बेहोशी के इंजेक्शन, गोकशी के औजार, एक पिस्टल, दो जिंदा और दो खाली कारतूस बरामद किए गए हैं. पकड़े गए आरोपियों के नाम शाहजहां निवासी नरेला और ललित निवासी राजीव नगर बेगमपुर है.
आरोप है कि गांव में आवारा गाय को देखने पर दोनों उसे पकड़ लेते थे, फिर इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर देते थे. इसके बाद किसी गाड़ी से ये गाय को सुनसान जगह पर ले जाकर गोकशी करते थे.
पूछताछ में ये भी सामने आया कि शाहजहां मूलतः दरभंगा बिहार का रहने वाला है और करीब 20 साल से दिल्ली नरेला में रह रहा है. उसने करीब 8 साल पहले डेयरी खोली और इसकी आड़ में गोकशी करने लगा. वहीं ललित मूलरूप से बागपत यूपी का रहने वाला है और इसने भी डेयरी खोली थी. कुछ दिनों बाद यह भी शाहजहां के साथ गोकशी में शामिल हो गया था.
घटनास्थल पर पुलिस को झाड़ियों से एक गाय बेहोश मिली जिसके पैर बंधे थे. इसके अलावा एक अन्य गाय और 4 बछड़े दोनों की डेयरी से बरामद किये गये हैं. शाहजहां को 2015 में अलीपुर और 2016 में कोतवाली थाना क्षेत्र से गोकशी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उस दौरान भी इसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story