भारत
हिरासत में गोरक्षक मोनू मानेसर, राजस्थान पुलिस को सौंपेगी हरियाणा पुलिस
jantaserishta.com
12 Sept 2023 1:22 PM IST

x
नई दिल्ली: हरियाणा पुलिस ने कथित गोरक्षक मोनू मानेसर को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। हालांकि, गुरुग्राम पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। मानेसर की तलाश एक साल से अधिक समय से हरियाणा और राजस्थान पुलिस को थी। राजस्थान के भरतपुर से अगवा करके कत्ल किए गए नासिर और जुनैद के केस में नाम आने के बाद से मोनू मानेसर अंडरग्राउंड था। इसके अलावा हाल ही में नूंह में हुई हिंसा से भी उसका नाम जुड़ा था। अभी यह साफ नहीं है कि पुलिस ने किस केस में और कहां से उसे हिरासत में लिया है।
हालांकि, पिछले महीने राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा था कि नासिर और जुनैद की हत्या में मोनू मानेसर का सीधा हाथ नहीं है। लेकिन परोक्ष रूप से उसकी क्या भूमिका थी, इसको लेकर अभी जांच चल रही है। मोनू मानेसर की गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से राजस्थान और हरियाणा सरकार के बीच खींचतान चल रही थी। पिछले दिनों दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों में भी आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला था।
Tagsहरियाणा पुलिसराजस्थान पुलिसमोनू मानेसरनूंह हिंसाHaryana PoliceRajasthan PoliceMonu ManesarNuh Violence
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





