
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
दोनों आरोपियों ने शराब नहीं मिलने पर चौकीदार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया था.
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में दो शराबी युवकों ने गाय की चाकू मारकर हत्या कर दी. इससे पहले दोनों आरोपियों ने शराब नहीं मिलने पर चौकीदार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना नांदगांव पुलिस थाना क्षेत्र की है. दोनों आरोपियों ने पहले बियर बार से शराब नहीं मिलने पर वहां मौजूद शख्स को चाकू मारकर घायल कर दिया.
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जिस पर चाकू से हमला किया था वो उस इलाके का चौकीदार था. इसके बाद दोनों शराबियों ने एक गाय पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. बाद में उस गाय की मौत हो गई.
इस घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई और मृत गाय के मालिक ने पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने गाय की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है.
वाइन शॉप पर लगी सीसीटीवी तस्वीर में दोनों शराबियों की तस्वीर कैद हो गई थी जिसके बाद आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया. थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
1995 में बीजेपी-शिवसेना सरकार ने महाराष्ट्र पशु संरक्षण कानून में बदलाव किया था. बता दें कि महाराष्ट्र में नए कानून के मुताबिक गौ हत्या अपराध है. गौ मांस बेचने वाले और रखने वाले को पांच साल तक जेल और दस हजार तक का जुर्माना लग सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





