गौ रक्षकों ने युवक को बेरहमी से पीटा, बीफ रखने का था शक, देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक युवक की डंडे से पिटाई की जा रही है. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. मुरादाबाद से सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने एसएसपी से मांग की है कि युवक की पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. खुद को गोरक्षा दल के राष्ट्रीय नेता बताने वाले मनोज और उसके साथियों को गिरफ्तार कर सख्त एक्शन लेना चाहिए. पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. यह घटना रविवार की बताई जा रही है.
मुरादाबाद क्षेत्र में 'मनोज' नाम का यह गुंडा लगातार मुस्लिम नाम के लोगों को टारगेट कर के मार रहा है इस विडियो में मनोज "शाकिर" को मीट का नाम देकर बुरी तरह मार रहा है।
— Rahul Gautam (@RahulSi30241882) May 24, 2021
गाँव के लोगों में भय बढ़ता जा रहा है
क्या इस पर कार्यवाही करेगी.?@moradabadpolice@Uppolice @digmoradabad pic.twitter.com/2JLWW6FLMK
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





