
x
सांकेतिक तस्वीर
कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया.
मुंबई: महाराष्ट्र में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दे दिया है. यह आदेश महाराष्ट्र की महायुती सरकार ने जारी कर दिया है. बता दें कि आज महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया है.
यह फैसला जारी करते हुए कहा गया कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए देशी गायों को अब से 'राज्यमाता गोमाता' घोषित करने की मंजूरी दी गई है.
बता दें कि चुनाव आयोग की टीम 28 सितंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थी. दो दिवसीय दौरे के दौरान निर्वाचन आयोग की टीम ने कई राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक कीं. चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले चुनाव कराना होगा, क्योंकि नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है.
महाराष्ट्र की स्थिति की समीक्षा करने के बाद चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी भी दी थी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया था पिछले दो दिनों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात की गई. सभी कानून प्रवर्तन अधिकारियों संग बैठक की गई. हमने उन्हें कई निर्देश दिए हैं.
Tagsमहाराष्ट्रमुख्यमंत्री एकनाश शिंदेएकनाश शिंदेगाय राज्यमातागायMaharashtraChief Minister Eknash ShindeEknash ShindeCow RajmataCow
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





