भारत

कोविशील्ड वैक्सीन डोज का स्टॉक खत्म, बूस्टर डोज अभियान पर लग ब्रेक

jantaserishta.com
25 Dec 2022 11:39 PM IST
कोविशील्ड वैक्सीन डोज का स्टॉक खत्म, बूस्टर डोज अभियान पर लग ब्रेक
x
उत्तराखंड में कोविशील्ड वैक्सीन डोज का स्टॉक खत्म होने से बूस्टर डोज अभियान पर ब्रेक लग गया है। स्वास्थ्य विभाग भी शत-प्रतिशत लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए केंद्र सरकार से वैक्सीन मिलने का इंतजार कर रहा है।
प्रदेश सरकार ने केंद्र से तीन लाख वैक्सीन मांगी है। कोरोना महामारी की चौथी लहर की आहट के बाद प्रदेश सरकार ने बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। राज्य में 25 प्रतिशत लोगों ने अब तक बूस्टर डोज लगवाई है। 65 लाख से अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तीसरी खुराक नहीं ली है।
केंद्र सरकार ने पहले ही निर्देश दिए थे कि केंद्र की ओर से वैक्सीन नहीं दी जाएगी। इसके लिए राज्य अपने स्तर ही व्यवस्था करें, जिससे प्रदेश में 31 दिसंबर के बाद कोविड टीकाकरण को बंद करने की तैयारी थी, लेकिन वैश्विक स्तर पर चीन समेत कई देशों में कोरोना मामले बढ़ने के बाद सरकार ने बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रदेश भर में 23 दिसंबर से कैंप लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
रविवार को प्रदेशभर में सिर्फ 172 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। इसमें 147 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई, जबकि 25 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story