भारत

प्रदेश में जल्द जारी होगी कोविड एसओपी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने ली समीक्षा बैठक

jantaserishta.com
22 Dec 2022 8:03 AM IST
प्रदेश में जल्द जारी होगी कोविड एसओपी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने ली समीक्षा बैठक
x
देहरादून (आईएएनएस)| स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि चीन में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिंता बढ़ गई है। कहा कि उत्तराखंड में भी गाइड लाइन तय की जाएगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देश का इंतजार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार के दिशा निर्देश पर उत्तराखंड में भी जल्द ही कोरोना से बचाव की एसओपी जारी की जाएगी।
स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना जैसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एहतियातन एसओपी जारी कर उसे प्रभावी किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में पहुंचे थे। चीन में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार की चिंता पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी गाइड लाइन तय की जाएगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देश का इंतजार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। डा. रावत ने कहा कि राज्य में 1800 वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं।
"750 सीएचओ को नौकरी दी जा रही है। पांच ग्राम सभाओं में एक सीएचओ की तैनाती होगी। वहीं ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देगा और स्क्रीनिंग देगा। राज्य में 25 लाख लोगों की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। सबकी जांच फ्री होगी और आयुष्मान भारत में फ्री इलाज मिलेगा।"
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर व्यक्ति का फ्री इलाज इलाज करवा रही है। युवा पीढ़ी को नशा मुक्त करने के लिए करेंगे जागरूक छह लाख से अधिक लोग आयुष्मान भारत में इलाज करवा में चुके हैं। 12 लाख निशुल्क जांच की गई हैं। खुशियों की सवारी में दो लाख गर्भवती महिलाओं की संस्थागत डिलीवरी कराई गई। दवा और इलाज फ्री मिला है। डा. रावत ने कहा कि एक जनवरी से प्रदेश में ड्रग फी देवभूमि जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 15 लाख बच्चे इस अभियान में शामिल किए जाएंगे। बच्चे रैली निकालेंगे और युवा पीढ़ी को नशा मुक्त करने के जागरूक करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story