भारत
कोविड-19: भारत में नए वैरिएंट ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में संक्रमण के 269 नए केस दर्ज
jantaserishta.com
14 Jun 2025 11:20 AM IST

x
नई दिल्ली: कोविड-19 संक्रमण का नया वैरिएंट फिर खतरनाक हो गया है। शुक्रवार को एक्टिव केस में कमी से राहत मिली थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में 250 से ज्यादा नए मामले सामने आने से टेंशन बढ़ गई है। फिलहाल पूरे देश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 7400 पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 14 जून को सुबह 8 बजे तक के आंकड़े जारी किए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले दर्ज हुए हैं। शुक्रवार को पूरे देश में एक्टिव मामलों की संख्या 7131 थी। नए मामलों के बाद भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 7400 हो गई है।
कोविड संक्रमण ने पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की जान ली है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4 मौतें हुई हैं, जबकि केरल में संक्रमण से पीड़ित 3 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान और तमिलनाडु में भी एक-एक व्यक्ति की जान चली गई है।
केरल में मरने वालों में 83 साल, 67 साल और 61 साल के तीन पुरुष शामिल हैं। महाराष्ट्र में पहले से शुगर के मरीज 79 साल के एक बुजुर्ग की जान गई है। एक 85 वर्षीय बुजुर्ग, जिनकी किडनी में भी समस्या थी, उनकी मौत हुई है। इनके अलावा 55 साल और 34 साल के दो लोग भी संक्रमण से पीड़ित थे, जिनकी मौत हो गई।
संक्रमण ने राजस्थान में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की जान ली है, जबकि तमिलनाडु में कई बीमारियों से पीड़ित चल रहे एक 73 साल के बुजुर्ग की भी मौत हुई है। कोविड का नया वैरिएंट 3 राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर देश के सभी राज्यों में पैर फैला चुका है। नए वैरिएंट ने सबसे ज्यादा केरल में अटैक किया, जहां अब तक 2 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्य इस फेहरिस्त में शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





