भारत

चचेरे भाई ने तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, स‍िर भी कर दिया कलम, जानिए वारदात के पीछे की कहानी...

jantaserishta.com
7 Dec 2021 11:11 AM IST
चचेरे भाई ने तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, स‍िर भी कर दिया कलम, जानिए वारदात के पीछे की कहानी...
x
गुस्साई भीड़ ने अभियुक्तों के घर में जमकर तोड़फोड़ की.

हुगली: पश्च‍िम बंगाल के हुगली में अपने 2 चचेरे भाईयों के हाथों एक ही परिवार के तीन लोगों का खून किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

इस मामले में अभियुक्त ने बड़ी बेहरमी और क्रूरता के साथ पहले 11वीं कक्षा की छात्रा अपनी खुद की भतीजी (उम्र 16 वर्ष) का कत्ल किया. उसके बाद एक-एक करके अभियुक्तों ने अपने चचेरे भाई संजय घोष (45), भाभी मिताली घोष (34) का कत्ल कर दिया.
कात‍िल ने बाकायदा कटारी से तीनों का स‍िर कलम क‍िया और तीनों की मौत को सुनिश्चित करते हुए अपने अपने चचेरे भाई-भाभी और भतीजी के सिर को किसी भारी सामान से कुचल भी दिया.
घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने अभियुक्तों के घर में जमकर तोड़फोड़ की. बाद में घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने परिस्थिति को नियंत्रण में किया.
हालांकि, इस मामले में अभियुक्त तपन घोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस घटना के मुख्य अभियुक्त दूसरे चचेरे भाई श्रीकांतो घोष को अभी भी फरार बताया जा रहा है.
घटना की जानकारी देते हुए हुगली ग्रामीण पुलिस के SP अमनदीप ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले गई जबकि जोरदार तलाशी अभियान चलाकर ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों में से एक तपन घोष (34) को धर दबोचा.
पुलिस की तरफ से अभियुक्त की गहन पूछताछ जारी है और मामले में मुख्य अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाए जाने के अलावा इस हत्याकांड को अंजाम देने में जो हथियार उपयोग में लाए गए थे. उसकी भी बरामदगी की पुलिस कोशिश कर रही है. एसपी अमनदीप ने बताया कि पुलिस के प्रारंभिक जांच में ट्रिपल हत्याकांड के प्रमुख कारण दोनों के बीच जमीन विवाद का मामला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story