भारत

चचेरे भाई ने बहन को अगवा कर किया रेप, फिर...

jantaserishta.com
25 Jan 2022 12:50 PM GMT
चचेरे भाई ने बहन को अगवा कर किया रेप, फिर...
x
जानिए पूरा मामला।

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाने के एक गांव की 16 वर्षीया छात्रा का उसी के चचेरे भाई ने रविवार शाम अगवा कर लिया। उसे घर से जबरन कोरलहिया ले गया। वहां शादी करने के लिए दबाव डाला, छात्रा ने भाई से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वहीं एक घर में बंदकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

छात्रा के परिवार वालों ने खोजबीन की तो चचेरा भाई गायब था। समाज के लोगों ने भी युवक के परिवार पर दबाव डाला। तब उसने छात्रा को बोचहां में लाकर छोड़ दिया। वह घर पहुंची। दोपहर एक बजे छात्रा और उसकी मां महिला थाने पहुंची। वहां छात्रा के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई।
आरोपित युवक घर छोड़कर फरार हो गया है। बोचहां थाने की पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थाने पर बात करते हुए छात्रा ने कहा उसके साथ चचेरे भाई ने जबरन दुष्कर्म किया है। उसे सजा मिले, इसके लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेगी।

Next Story