भारत
मौसेरे भाई ने बहने को बनाया हवस का शिकार, अश्लील फोटो लेकर दी वायरल करने की धमकी
Shantanu Roy
29 Sept 2023 3:46 PM IST

x
फतेहाबाद। भूना क्षेत्र की रहने वाले युवती ने अपने मौसेरे भाई पर उससे दुष्कर्म करने व उसकी अश्लील फोटो लेकर इसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह उकलाना में काम करती है। उनके पड़ोस में ही मौसी का घर है और मौसेरे भाई ने एक साल पहले उस पर दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया। उसने मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। जुलाई माह में वह दफ्तर से भूना आई, जहां बस स्टैंड पर उसकी मौसी का बेटा मिला।
उसने मां और मौसी भी आगे हैं, जिस पर उसके साथ गाड़ी में सवार हो गई। आरोप है कि आगे जाकर उससे जबरन गलत कार्य किया। उसके अश्लील फोटो भी ले लिए और बाद में उस पर फिर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा। आठ सितंबर को फिर युवक उसके घर आया और उसे धमकाकर फिर उसका अश्लील फोटो खींच लिया और अब उसे फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर डाल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Next Story





