भारत

चचेरी बहन के साथ मारपीट, गैंगरेप के बाद हत्या की

jantaserishta.com
25 Aug 2022 10:38 AM IST
चचेरी बहन के साथ मारपीट, गैंगरेप के बाद हत्या की
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ऐसे हुआ मामले का खुलासा।

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से दर्दनाक खबर सामने आई. जहां नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. 21 साल के दो सगे भाइयों ने अपनी चचेरी बहन को पहले जमकर पीटा फिर दुष्कर्म किया. नाबालिग की दादी जब उसे बचाने आई तो एक आरोपी ने उनके साथ भी दरिंदगी की. पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने पिता के साथ मुंबई में रहती थी. वो 11 अगस्त को कुछ दिनों के लिए अपने चाचा के यहां आई थी.

पुलिस ने बताया कि भाइयों ने नाबालिग के साथ 13 से 19 अगस्त तक मारपीट और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. हालत ज्यादा खराब होने के बाद 19 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां अगले दिन यानी 20 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया. इस मामले पर जबलपुर के एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तरफ से तहरीर दी गई कि उसकी बेटी के साथ गैंगरेप और मारपीट की गई. साथ ही उसकी मां के साथ भी दरिंदगी की गई. इसके बाद 65 साल की बुजुर्ग महिला का मेडिकल करवाया गया. जिसमें रेप की पुष्टी हुई.
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने इलाज के दौरान अपनी आपबीती बताई थी. बाद में पुलिस ने मृतका की दादी के बयान दर्ज किए तो पूरी घटना सामने आई. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ POCSO Act के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरा फरार है, उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस उस अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है जहां पीड़िता को भर्ती कराया गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story