भारत

कोर्ट का फैसला: एसएचओ और एएसआई को 4 साल की सजा, कारोबारी पर दर्ज हुआ था रेप का फर्जी केस, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
8 Aug 2021 8:21 AM IST
कोर्ट का फैसला: एसएचओ और एएसआई को 4 साल की सजा, कारोबारी पर दर्ज हुआ था रेप का फर्जी केस, जानें पूरा मामला
x
हालांकि कोर्ट की ओर से फैसला आने से पहले ही कारोबारी की मौत हो गई थी, लेकिन वकील ने उनके बाद भी केस लड़ा.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बिजनेसमैन को रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने पर जहांगीरपुरी पुलिस के तत्कालीन एसएचओ और एएसआई को 4 साल की कारावास की सजा सुनाई है. हालांकि कोर्ट की ओर से फैसला आने से पहले ही कारोबारी की मौत हो गई थी, लेकिन वकील ने उनके बाद भी केस लड़ा.

मामला साल 2009 का है. जहांगीरपुरी इलाके के एक कारोबारी पर लड़की ने रेप का मुकदमा लिखवाया गया. इस झूठे मुकदमे से बचाने की एवज में थाने के एसएचओ और आईओ ने कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग की थी. साथ ही, कारोबारी से समय-समय पर घर के राशन से लेकर गाड़ी के टायर तक खरीदवाए गए. लेकिन रिश्वत के पूरे पैसे ना मिलने पर कारोबारी को जेल भेज दिया गया.
कई साल तक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कारोबारी को निर्दोष पाया और 3 अगस्त को फैसला सुना दिया. लेकिन अपने फैसले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने तत्कालीन एसएचओ और एएसआई को दोषी पाया. जिसके बाद अदालत ने 2 लाख रुपये जुर्माने के साथ दोनों पुलिस अधिकारियों को 4 साल कारावास की सजा सुना दी. लेकिन हैरानी की बात ये है कि कारोबारी को जब ये न्याय मिला तब तक काफी देर हो गई थी.
कारोबारी अब इस दुनिया मे नहीं हैं. लेकिन कारोबारी की मौत के बाद भी उनके केस को वकील प्रदीप राणा ने कोर्ट में लड़ा और आरोपी पुलिस अधिकारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया. इस मामले की जांच पहले क्राइम ब्रांच और फिर विजिलेंस और अंत में एंटी करप्शन यूनिट ने की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story