भारत

कोर्ट का बड़ा फैसला: BJP विधायक को 2 साल की सजा मिली, जुआ खेलते पकड़े गए थे

jantaserishta.com
11 May 2022 4:38 PM IST
कोर्ट का बड़ा फैसला: BJP विधायक को 2 साल की सजा मिली, जुआ खेलते पकड़े गए थे
x
विधायक को सजा के साथ-साथ चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

अहमदाबाद: गुजरात के खेड़ा जिले में हालोल कोर्ट ने मातर के बीजेपी विधायक केसरी सिंह सोलंकी को 2 साल की जेल की सजा सुनाई है. हालोल सेशन कोर्ट ने विधायक को सजा के साथ-साथ चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

मातर के विधायक केसरी सिंह हालोल के फॉर्महाउस पर जुआ खेलते हुए पकड़े गए थे. विधायक केसरीसिंह के साथ 23 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था. एक साल पुराने इस मामले में आज हालोल सेशन कोर्ट के जरिए फैसला सुनाया गया. कोर्ट में जो 22 आरोपी हाजिर थे, उन सभी को 2 साल की कैद की सजा और चार हजार का जुर्माना लगाया गया है.
विधायक केसरीसिंह के वकील ने कोर्ट में चार हजार रुपये का जुर्माना भर दिया है. साथ ही जमानत के लिए भी याचिका दी गई है जिस पर कोर्ट आज फैसला सुनाएगा.
बता दें कि गुजरात के बीजेपी विधायक केसरी सिंह को 2 जुलाई, 2021 को 23 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने जिमीरा रिजॉर्ट में रेड डालकर इन लोगों को पकड़ा था. यह रिजॉर्ट शिवपुरी माइंस के पास पावगढ़ इलाके में है, जो पंचमहल जिले के अंतर्गत आता है. रिजॉर्ट में कुल 18 पुरुषों के साथ महिलाएं भी जुआ खेल रही थीं. इसके अलावा पुलिस ने रिजॉर्ट से 7 शराब की बोतलें भी बरामद की थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story