भारत

नवनीत राणा की जमानत पर बुधवार को कोर्ट सुनाएगा फैसला

jantaserishta.com
2 May 2022 5:23 PM IST
नवनीत राणा की जमानत पर बुधवार को कोर्ट सुनाएगा फैसला
x

मुंबई: सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके विधायक पति रवि राणा को फिलहाल राहत नहीं मिली है. उन्हें बुधवार तक जेल में ही रहना पड़ेगा. मुंबई सेशंस कोर्ट (Mumbai Sessions Court) उनकी जमानत याचिका पर फैसला 4 अप्रैल को सुनाएगा. कोर्ट में कामकाज की व्यवस्तता और वक्त की कमी की वजह से आज (2 मई, सोमवार) फैसला नहीं दिया जा सका. कल रमजान ईद की छुट्टी की वजह से कोर्ट बंद है. इसलिए राणा दंपत्ति को बेल मिलेगी या जेल में ही रहना पड़ेगा, इसका फैसला बुधवार को सुबह 11 बजे सुनाया जाएगा.

राणा दंपत्ति की जमानत का विरोध करते हुए सरकारी वकील ने कहा था कि मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने का यह मुद्दा उतना सरल नहीं है जैसा बताया जा रहा है. मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने के बहाने राणा दंपत्ति कानून व्यवस्था बिगाड़ना चाह रहे थे. वे यह दर्शाना चाह रहे थे कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था का पालन करवाने में सक्षम नहीं है. वे राज्य में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाह रहे थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story