राणा दंपति की जमानत पर सोमवार को फैसला सुनाएगा कोर्ट, फिलहाल जेल में रहना होगा

मुंबई: नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित कर लिया है. कोर्ट अपना फैसला सोमवार को सुनाएगी. लंबी बहस के कारण कोर्ट आज आदेश नहीं सुना सकी. हनुमान चालीसा विवाद को लेकर जेल में बंद निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके पति रवि राणा की जमानत याचिका पर मुंबई सेशंस कोर्ट (Mumbai Sessions Court) में सुनवाई हुई. राणा दंपति की ओर से दो वकीलों ने कोर्ट में दलील पेश की. वहीं खार पुलिस स्टेशन का पक्ष रखने के लिए एसएसपी प्रदीप घराट कोर्ट में मौजूद रहे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





