भारत

कोर्ट ने जमानत देने के ल‍िए रखी अनोखी शर्त, और जेल से छूट गया 307 का आरोपी, पढ़े अनोखा मामला

jantaserishta.com
20 Jan 2021 12:02 PM IST
कोर्ट ने जमानत देने के ल‍िए रखी अनोखी शर्त, और जेल से छूट गया 307 का आरोपी, पढ़े अनोखा मामला
x
दो पक्षों में हिंसक विवाद हो गया था....

मध्य प्रदेश में खंडवा की स्थानीय अदालत ने एक केस में जमानत देने के ल‍िए अनोखी शर्त रखी. शर्त ये थी क‍ि जमानत के बदले व्यक्ति को हर रविवार स्थानीय सीएमएचओ ऑफिस, हॉस्पिटल जाकर श्रमदान करना होगा.

दरअसल, 24 दिसंबर की रात खण्डवा के कंजर मोहल्ला में दो पक्षों में हिंसक विवाद हो गया था जिसमें 18 वर्षीय मोहम्मद अलीम और उसके कुछ साथियों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगा.
पुलिस में आईपीसी के सेक्शन 307 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. एक आरोपी मोहम्मद अलीम के वकील ने जब जमानत अर्जी लगाई तो कोर्ट ने 25 हज़ार रुपये की जमानत के साथ स्वच्छता और कोरोना को देखते हुए आदेश दिया कि अलीम प्रत्येक रविवार को सीएमएचओ ऑफिस जाकर श्रमदान करेगा.
कोर्ट के इस आदेश के बाद अलीम बाकायदा मास्क लगाकर कोविड 19 के निर्देशों की पालना करते हुए अस्पताल पहुंचा और सफाई में जुट गया. अलीम ने सड़क पर झाड़ू लगाई और इधर-उधर बिखरा कचरा भी समेटा. लोगों के लिए ये कौतूहल का विषय बना रहा कि ये सफाई कर्मचारी न होते हुए भी सफाई क्यों कर कर रहा है. जब लोगों को पता चला कि अलीम कोर्ट के निर्देश की पालना कर रहा है तो सभी ने इस फैसले को सराहा.
अलीम ने कहा कि वो इस फैसले से खुश है. इससे स्वच्छता अभियान को बढ़ावा मिलेगा. आज सफाई करके अच्छा लगा. लोगों से अपील करता हूं कि स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाये और किसी विवाद में न पड़ें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story