सीएम के भांजे को कोर्ट ने 3 दिनों की रिमांड पर भेजा, जानें पूरा मामला

पंजाब के सीएमचरणजीत सिंह 'चन्नी' के भांजेभूपिंदर सिंह 'हनी' को प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने सुनवाई के बाद ईडी को हनी की 3 दिनों की रिमांड दे दी. ईडी के अधिकारियों ने हनी को जालंधर की जुडिशियल कोर्ट में पेश किया गया. सेशन जज रुपिंदरजीत चिहल के कोर्ट ने ईडी के वकील लोकेश नारंग और भूपिंदर सिंह हनी के वकील हरनीत सिंह ओबरॉय की दलीलों को सुना. ईडी के वकील ने भूपिंदर सिंह हनी के 10 दिनों की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड देने का आदेश दिया. ईडी ने पिछले दिनों 'हनी' को अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद कोर्ट ने उसे 8 फरवरी तक रिमांड पर भेज दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





