भारत

आर्यन ड्रग्स केस में गवाह किरण गोसावी को कोर्ट ने आठ दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा

jantaserishta.com
28 Oct 2021 5:32 PM IST
आर्यन ड्रग्स केस में गवाह किरण गोसावी को कोर्ट ने आठ दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा
x

नई दिल्ली: पुणे सिटी पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किरण गोसावी (क्रूज़ ड्रग्स मामले में गवाह) को अदालत ने 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

आर्यन खान केस में मुख्य गवाह किरण गोसावी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोसावी पर यह कार्रवाई धोखाधड़ी मामले में की गई है। पुणे पुलिस के मुताबिक, गोसावी को देर रात गिरफ्तार किया गया है। किरण गोसावी को 2018 धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया गया है जिसमें वह फरार था। 2019 में, पुणे सिटी पुलिस ने उसे वांछित घोषित किया था। जिसके बाद से वह लापता था और उसे केवल एनसीबी गवाह के रूप में क्रूज रेड के दौरान देखा गया था। 14 अक्तूबर को पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।
पुलिस के मुताबिक, 2018 में किरण गोसावी और शेरबानो कुरैशी ने पुणे के चिन्मय देशमुख नाम के युवक को मलेशिया में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था जिसके एवज में दोनों ने उससे तीन लाख रुपये ठग लिए। लेकिन चिन्मय को नौकरी नहीं मिली और अब इसी आरोप में किरण गोसावी को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं हिरासत में लेने से पहले मुख्य गवाह गोसावी ने कहा कि प्रभाकर सेल झूठ बोल रहा है। मैं बस इतना अनुरोध करना चाहता हूं कि उनकी सीडीआर रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए। मेरी सीडीआर रिपोर्ट या चैट जारी की जा सकती है। प्रभाकर सेल और उनके भाई की सीडीआर रिपोर्ट और चैट सबकुछ जारी की जानी चाहिए जिससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
किरण गोसावी ने कहा कि कम से कम एक मंत्री या महाराष्ट्र से विपक्ष का कोई भी नेता मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। कम से कम उन्हें मुंबई पुलिस से अनुरोध करना चाहिए कि प्रभाकर सेल की सीडीआर और चैट जारी की जाए। एक बार उनकी रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story