भारत

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

jantaserishta.com
5 March 2026 1:25 PM IST
कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली
x
अचानक अफरा-तफरी मच गई.
जयपुर: राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को कोर्ट परिसर में बम की धमकी मिलने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया।
जैसे ही कोर्ट परिसर में बम होने की सूचना सामने आई, वहां मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और मुकदमों से जुड़े लोगों में डर का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत सभी लोगों को परिसर से निकाल दिया ताकि किसी भी तरह का खतरा टाला जा सके।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि पूरे परिसर की अच्छी तरह से तलाशी ली जा सके। पुलिस की टीमें कोर्ट परिसर के हर कोने की जांच कर रही हैं।
इस घटना की वजह से कोर्ट का कामकाज भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। वकीलों, न्यायिक कर्मचारियों और वहां आए लोगों से कहा गया कि वे तुरंत परिसर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है, इसलिए कोई भी जोखिम नहीं लिया जा रहा है।
बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी वकीलों और कर्मचारियों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी और वकीलों के लिए एक सलाह जारी की।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बम की धमकी आखिर कहां से आई। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉल या संदेश किसने किया और इसके पीछे क्या वजह थी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह सिर्फ अफवाह थी या वास्तव में कोई खतरा था।
कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग भी कर दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और जांच के साथ-साथ सर्च ऑपरेशन जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story