भारत

सास-ससुर के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला, वकील ने दी सफाई, आखरी में हुआ मजेदार फैसला

jantaserishta.com
31 Dec 2020 3:03 PM IST
सास-ससुर के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला, वकील ने दी सफाई, आखरी में हुआ मजेदार फैसला
x
कोर्ट ने शादीशुदा जीवन को लेकर बुधवार को एक अहम फैसला सुनाया.

मुंबई: मुंबई की एक कोर्ट ने शादीशुदा जीवन को लेकर बुधवार को एक अहम फैसला सुनाया. जो शादीशुदा लोगों के लिए एक नजीर की तरह की काम करेगा. सास-ससुर के खिलाफ बहू की शिकायत के एक मामले पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि ससुराल में हंसी-मजाक और सास-ससुर के ताने शादीशुदा जिंदगी का हिस्सा है. ये तो हर परिवार में होता ही है.

मुंबई (Mumbai) में सेशन कोर्ट ने मालाबार हिल के निवासी 80 और 75 साल के बुजुर्ग दंपति को बुधवार को अग्रिम जमानत दे दी. हालांकि दुबई (Dubai) जाने की आशंका के चलते सास-ससुर का पासपोर्ट कोर्ट (Court) ने अपने पास जमा कर लिया है. दरअसल बहू ने अपने सास-ससुर पर ससुराल में बुरा व्यवहार करने का आरोप लगाया था.
बता दें कि साल 2018 में इस 30 साल की महिला ने दुबई में बस चुके अपने स्कूल फ्रेंड के साथ की. महिला के मुताबिक, शादी के कुछ दिन पहले जब रजिस्ट्रेशन के कागज तैयार किए जा रहे थे तब पता चला कि उसका पति अपने माता-पिता का असली बेटा नहीं है. बल्कि वो उनके घर की नौकरानी का बेटा है, जिसे सास-ससुर ने गोद लिया था.
बहू ने अपने सास-ससुर पर ये भी आरोप लगाया कि ससुराल में उसे फ्रिज तक छूने नहीं दिया जाता है और बासी खाना खिलाया जाता है. इसके अलावा सास-ससुर उसे लिविंग रूम में भी सोने के लिए मजबूर करते हैं.
महिला के मुताबिक, उसके सास-ससुर ने शादी के बाद उसे कोई गिफ्ट नहीं दिया और ऊपर से करीब 1.5 करोड़ रुपये के हीरे-जवाहरात पर कब्जा कर लिया, जो उसके माता-पिता ने दिए थे.
कोर्ट में बहू ने बताया कि उसका पति अपने माता-पिता के खिलाफ कोई शिकायत गंभीरता से नहीं लेता है. सभी बातों को मजाक में टाल देता है. मेरा पति उलटा मुझे ही सास-ससुर की बात मानने को कहता है. अब मैं क्या करूं?
बहू ने बताया कि एक बार उसके पति ने दुबई से 15 किलोग्राम ड्राई फ्रूट्स भेजे तो ससुराल पहुंचने पर मेरी सास ने बाकायदा उनका वजन करवाया कि मैंने रास्ते में कहीं खा तो नहीं लिए. बहू ने आगे कहा कि ये अत्याचार यहीं खत्म नहीं होता है. मुझे अपने मायके जाने की इजाजत भी नहीं दी जाती है.
नवभारत टाइम्स के हवाले से खबर है कि बहू ने कोर्ट में ये भी कहा कि उसके सास-ससुर की संपत्ति का मामला इंटरनेशनल कॉन्सॉर्टियम ऑफ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स की लिस्ट में है.
वहीं सास-ससुर का पक्ष रखते हुए वकील ने कहा कि बहू को पति के गोद लिए जाने की बात पहले से मालूम थी. सिर्फ कुछ दिनों में इतना सबकुछ कैसे हो गया? जबकि बहू तो शादी के बाद सिर्फ 10 दिन तक ही सास-ससुर के साथ रही. बच्चों की शादी का खर्च बेटे और बहू के परिवार ने बराबर उठाया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story