भारत

RDX और IED बम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी, परिसर को खाली कराया जा रहा

Nilmani Pal
9 Feb 2026 12:42 PM IST
RDX और IED बम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी, परिसर को खाली कराया जा रहा
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ऐसे में कोर्ट का कैंपस खाली कराया जा रहा है. आज पप्पू यादव की जमानत को लेकर सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी थी. लेकिन बम की धमकी के बाद सुनवाई टाल दी गई है. अब सुनवाई होने तक पप्पू यादव बेऊर जेल में ही रहेंगे.

सिविल कोर्ट को आज एक मेल रिसीव हुआ जिसमें परिसर में 3 RDX IEDS रखे होने का दावा किया गया. इससे पहले आज सुबह दिल्ली के 9 बड़े स्कूलों को भी बम की धमकी मिली थी. एक इमेल में संसद को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. बता दें कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया है. उन पर किराये के घर पर कब्जा करने का आरोप है और इसी मामले में आज उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी.

स्कूलों में बम होने की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची. सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल खाली कराए गए और स्कूल की तलाशी ली गई.

Next Story