भारत
मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष को कोर्ट का नोटिस
jantaserishta.com
12 April 2024 5:34 PM IST

x
इंदौर: मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर विधानसभा चुनाव में चुनाव जीतने के लिए गलत तरीके अपनाने का आरोप लगा है। भाजपा के उम्मीदवार सरदार सिंह मेढा द्वारा निर्वाचन को चुनौती देने वाली दायर की गई याचिका पर उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने नोटिस जारी किया है।
नेता प्रतिपक्ष धार जिले के गंधवानी क्षेत्र से विधायक हैं और उन्होंने वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सरदार सिंह को परास्त किया था। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार 22 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हारे थे। भाजपा उम्मीदवार सरदार सिंह ने कांग्रेस के विधायक और नेता प्रतिपक्ष सिंघार पर जानकारी छुपाने के साथ गलत तरीके से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके वाहन से शराब बरामद की गई थी। भाजपा उम्मीदवार की ओर से दायर की गई याचिका पर उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए उमंग सिंघार को नोटिस जारी किया है और चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
Tagsमध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्षमध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्षउमंग सिंघारMadhya Pradesh Assembly Leader of OppositionMadhya Pradesh Leader of OppositionUmang Singhar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





