भारत
Manish Sisodia: अदालत ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ाई
jantaserishta.com
23 May 2023 3:28 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को आबकारी नीति मामले में जेल में बंद आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक के लिए बढ़ा दी है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा की जा रही है। अदालत ने जेल अधिकारियों को यह भी आदेश दिया है कि वह अध्ययन के उद्देश्य से उन्हें एक कुर्सी और मेज प्रदान करने के उनके अनुरोध पर विचार करे। विस्तृत आदेश की प्रति का इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी अदालत ने 12 मई को सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 2 जून तक के लिए बढ़ा दी थी, इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। इस साल 26 फरवरी को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था, इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 मार्च को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।
ईडी ने आरोप लगाया है कि पूरे आबकारी नीति मामले के पीछे सिसोदिया मास्टरमाइंड थे और उन्होंने रिश्वत लेने के लिए जानबूझकर नीति को सह-अभियुक्तों के साथ लीक किया था। पिछले महीने, विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने आप नेता को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टया सबूत अपराध में उनकी संलिप्तता की बात करते हैं।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़मनीष सिसोदियामनीष सिसोदिया न्यायिक हिरासतDelhiDelhi NewsManish SisodiaManish Sisodia judicial custody
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





