भारत

सड़क हादसे में न्यायालय कर्मी की मौत, चालक फरार

Harrison
25 April 2024 10:29 PM IST
सड़क हादसे में न्यायालय कर्मी की मौत, चालक फरार
x
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के मिल एरिया इलाके में स्कूटी सवार जिला न्यायालय कर्मी की तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनोज कुमार (45) जिला न्यायालय के नकल विभाग में कार्य करता था। सुबह स्कूटी से वह रतापुर से अमावां की ओर जा रहा था कि रेडियो स्टेशन के पास उसकी भिड़ंत एक तेज़ रफ़्तार डिजायर कार से हो गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है जबकि चालक मौके से भाग निकलने में सफल हो गया।
Next Story