भारत
नकली नोट सर्कुलेट करने के आरोपी को कोर्ट ने नहीं दी जमानत, कहा- न्यायपालिका को इन मामलों में सख्त रूख अख्तियार करने की जरूरत
jantaserishta.com
5 April 2024 5:00 PM IST

x
आरोपी के परिसर से 3 लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद किए गए थे।
नई दिल्ली: फेक करेंसी मामले में फंसे शख्स को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने से साफ इनकार कर दिया। आरोपी की पहचान इरशाद उर्फ भूरू के रूप में हुई है। दरअसल, उस पर 2 हजार रुपए के नकली नोटों की आपूर्ति और वितरित करने का आरोप है। आरोपी के परिसर से 3 लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद किए गए थे।
स्वर्ण कांता शर्मा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जाली मुद्रा की आपूर्ति से देश की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और लोगों के कल्याण पर गंभीर असर पड़ता है। जस्टिस शर्मा ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए कहा कि न्यायपालिका को इन मामलों में सख्त रूख अख्तियार करने की जरूरत है।
कोर्ट ने जाली मुद्रा से होने वाले गंभीर खतरों पर प्रकाश डाला। मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकी वित्तपोषण और अन्य संगठित अपराधों को अंजाम देने के मामलों में जाली मुद्रा का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसके अलावा, जो निर्दोष व्यक्ति अनजाने में ऐसे धन का उपयोग करते हैं, उन्हें संभावित कानूनी परिणामों के साथ-साथ पर्याप्त वित्तीय जोखिमों का सामना करना पड़ता है।
कोर्ट ने कहा, "इससे वित्तीय नुकसान, कानूनी देनदारियां और प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है, खासकर उन व्यवसायों के लिए जो अनजाने में भुगतान के लिए नकली मुद्रा स्वीकार करते हैं।" गिरफ्तारी 22 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के कैराना से हुई थी, जहां पुलिस को आरोपी के पास से 2,000 रुपये के 150 नकली नोट मिले थे।
Tagsजाली मुद्राजाली मुद्रा सर्कुलेटदिल्ली हाईकोर्टFake currencyfake currency circulatesDelhi High Court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





