
x
आस-पास के लोग भागकर कार के पास पहुंचे.
नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के करावल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोहरी फार्म रोड, नाली के पास गुरुवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर फायरिंग कर दी। इस घटना में कार में सवार एक शख्स को दो गोलियां लगी हैं, जिसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जोहरी फार्म रोड नाली के पास तीस हजारी कोर्ट का मुंशी गुरुवार सुबह कार से कहीं जा रहा था। इस दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने मुंशी पर कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग भागकर कार के पास पहुंचे।
कार के पास लोगों को आते देख बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में घटनास्थल पर करीब 7 राउंड गोलियां चलने की पुष्टि हुई है, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावरों ने 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं गई थीं।
फायरिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। मुंशी की पत्नी सीखा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उनके पति की किसी से कोई लड़ाई नहीं थी। वह रोज की तरह बाहर निकले थे हमको भी कुछ देर बाद पता चला कि उनके ऊपर हमला हुआ है। कोर्ट में वह प्रैक्टिस भी करते हैं।
पड़ोसी सतवीर ने बताया कि 15 दिन पहले भी हमारे कॉलोनी में एक लोगों पर हमला हुआ था, लेकिन अभी तक पुलिस कुछ नहीं कर पाई है और अब वकील के ऊपर हमला हो गया। बदमाश खुलेआम कॉलोनी में आकर घटना को अंजाम दे जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





