भारत

मुलायम सिंह यादव के करीबी पर कोर्ट का शिकंजा, 12 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

jantaserishta.com
20 April 2022 8:11 PM IST
मुलायम सिंह यादव के करीबी पर कोर्ट का शिकंजा, 12 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
x

फिरोजाबाद जिले की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के समधी के भाई समेत 12 लोगों के खिलाफ बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी किया। धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने स्थगन आदेश की अवधि समाप्त होने के बावजूद अदालत में हाजिर नहीं होने के कारण गैर जमानती वारंट जारी किया है। वादी के अधिवक्ता प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि 2018 में लाइनपार क्षेत्र के निवासी वीरेंद्र कुमार ने रिश्ते में मुलायम सिंह यादव के समधी एवं सपा छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हरिओम यादव के भाई रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू समेत 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जांच में तीन लोगों के नाम मुकदमे से निकाल दिये गये थे जबकि बाकी 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अंबरीश कुमार त्रिपाठी की अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। बाद में इस मामले में रामप्रकाश यादव एवं अन्य लोगों द्वारा उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया गया था।
यादव ने बताया कि स्थगन आदेश की अवधि खत्म होने के बाद अदालत द्वारा सभी को नोटिस जारी कर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया लेकिन आरोपियों द्वारा न तो नोटिस का कोई जवाब दिया और ना ही अदालत से संपर्क किया। इसी वजह से अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने आज रामप्रकाश यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि वह सभी को पकड़कर 25 अप्रैल तक अदालत में हाजिर करे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story