भारत

कोर्ट ने शरजील इमाम की जमानत को दी मंजूरी, देशद्रोह के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

jantaserishta.com
27 Nov 2021 11:42 PM IST
कोर्ट ने शरजील इमाम की जमानत को दी मंजूरी, देशद्रोह के मामले में हुई थी गिरफ्तारी
x
बड़ी खबर

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में देश विरोधी भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम को इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत मिल गई है. कोर्ट ने शरजील इमाम की जमानत को मंजूरी दे दी है. शरजील के खिलाफ अलीगढ़ में देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. आरोप है कि शरजील ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान देश विरोधी भाषण दिया था

जस्टिस सौमित्र दयाल सिंह की बेंच ने मामले में सुनवाई करते हुए जमानत मंजूर करने के आदेश दिए. बता दें कि बिहार के जहानाबाद के काको गांव के रहने वाले शरजील इमाम ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक और एमटेक किया है, जबकि 2013 में शरजील ने जेएनयू में आधुनिक इतिहास में पीजी की डिग्री पूरी की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story