भारत

गरबा खेलने पहुंचे जोड़े ने मर्यादा को तार-तार किया, लोग भड़के

jantaserishta.com
29 Sept 2025 1:33 PM IST
गरबा खेलने पहुंचे जोड़े ने मर्यादा को तार-तार किया, लोग भड़के
x
वीडियो हुआ वायरल.
वडोदरा: वडोदरा के प्रसिद्ध यूनाइटेड वे गरबा ग्राउंड का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक कपल खुलेआम किस कर रहा है. वीडियो 26 सितंबर का बताया जा रहा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट गया है और लोग कपल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक जिस कपल का खुलेआम किस करते हुए वीडियो वायरल हुआ वह NRI है. वीडियो को लेकर अटलादरा पुलिस थाने में कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए अपील की गई थी. जिसके बाद कपल अटलादरा पुलिस थाने पहुंचा और गरबा ग्राउंड में की गई अशोभनीय हरकत को लेकर लिखित में माफ़ी मांगी. वहीं, माफ़ी मांगने के दूसरे दिन ही कपल वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गया.
कपल नवरात्रि के दौरान वडोदरा में स्थित अपने पिता के घर मांजलपुर आया हुआ था. महिला जो कि ऑस्ट्रेलिया में शिक्षिका है, जबकि उसका पति स्कूल संचालक है. कपल की शादी 16 साल पहले हुई थी. जिनकी दो संतान भी हैं. इस हरकत के लिए कपल ने थाने पहुंचकर माफी मांगी और कहा कि हमसे गलती हुई है. आगे से ऐसी गलती नहीं होगी.
एनआरआई कपल द्वारा माफ़ी मांगे जाने के बाद किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाही नहीं होने पर भी लोगों का गुस्सा फूट गया. लोग सोशल मीडिया पर पुलिस के प्रति नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं. आपको बता दें कि 26 सितंबर के दिन वडोदरा के यूनाइटेड वे गरबा ग्राउंड में NRI कपल ने किस करते हुए एक वीडियो बनाया था, जो की वायरल हुआ था.
गरबा माता की आराधना और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में लोगों का गुस्सा कपल के खिलाफ फूट गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब कपल एक-दूसरे को किस कर रहा होता है तो उस समय आसपास में लोगों की मौजूदगी भी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story