भारत

कपल की मरी भैंस, काला जादू के शक में बच्चे की कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

jantaserishta.com
6 Feb 2021 11:02 AM IST
कपल की मरी भैंस, काला जादू के शक में बच्चे की कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
x
बच्चे के परिजनों ने क्या कहा?

बीड: महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक कपल ने 6 साल के मासूम को बेरहमी से मौत (Couple Kills Boy For Black Magic) के घाट उतार दिया है. कपल को शक था कि बच्चे के माता-पिता काला जादू करते हैं और इस वजह से उनकी भैंस मर गई है. ये घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये भयानक घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड जिले के रत्नागिरी गांव में हुई है. यहां रोहिदास नामक एक शख्स और उसकी पत्नी देवीबाई पर आरोपी लगा है कि उन्होंने 6 साल के एक बच्चे का मर्डर (Couple Kills Boy For Black Magic) कर दिया है. पुलिस (Police) ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या हुआ था?
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह बच्चा गांव के एक स्कूल के पास से लापता हो गया था. उस समय वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बच्चे की तलाश शुरू की गई.
बाद में बच्चा घायल अवस्था में स्कूल के पास मिला. फिर आननफानन में इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.
बच्चे के परिजनों ने क्या कहा?
इसके बाद मृतक बच्चे के परिजनों ने पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवाई. परिजनों ने बच्चे की हत्या का शक जताया और जांच की मांग की. फिर पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू की.
इस मामले पर असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण केंद्रे ने कहा कि हाल ही में आरोपी कपल की भैंस मर गई थी. उन्हें शक था कि मृतक बच्चे के माता-पिता काला जादू करते हैं और भैंस भी इसी वजह से मरी है.
उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story