भारत
बेटी के अश्लील वीडियो की शिकायत करने वाले दंपति की सड़क हादसे में मौत
jantaserishta.com
8 Oct 2023 10:38 AM IST

x
बस ने रौंदा.
रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक दंपति अपनी बेटी का अश्लील वीडियो बनाए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराकर लौट रहा था तभी एक बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपति की मौत हो गई, वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है।
मामला रायसेन के गैरतगंज थाने का है। यहां के सिहोरा खुर्द गांव में रहने वाली एक युवती का लगभग एक सप्ताह पहले गांव के ही कमल नामक व्यक्ति ने नहाते हुए वीडियो बना दिया था। जिसकी शिकायत परिजनों ने गैरतगंज थाने में की थी और पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।
युवती के परिजनों का आरोप है कि उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि वह समझौता कर लें और इसी बात को लेकर शनिवार को दंपति अपनी बेटी के साथ मोटरसाइकिल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय गए थे और जब लौट रहे थे तभी एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपति की तो मौत हो गई, वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसे उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। इस हादसे के बाद परिजनों ने शव को रखकर थाने के सामने प्रदर्शन किया और जब देर रात को पुलिस ने लिखित में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब धरना खत्म हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





