भारत
दंपति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया
jantaserishta.com
28 April 2023 2:08 PM IST

x
फैली सनसनी.
मुंगेर (आईएएनएस)| बिहार के मुंगेर जिला के नया रामनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बाइक पर सवार एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक पति जहां एलआईसी का एजेंट था, वहीं पत्नी एक प्राथमिक सवास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत थी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पति आशीष राज अपनी पत्नी सुनीता कुमारी को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहा था कि चंदनपुरा के जानकीनगर के पास अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से फरार हो गए। पति आशीष राज साफियाबाद के डकरा सतखजुरिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
मुंगेर सदर के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक बाइक से जा रहे पति पत्नी को गोली मारी गई है। पति की मौके पर मौत हो गई है, जबकि गंभीर हालात में पत्नी को अस्पताल भेजा गया, जहां पत्नी की भी मौत हो गई। मृतक की पहचान सतखजुरिया गांव निवासी आशीष राज के रूप में की गई है, जो एलआईसी का एजेंट का काम करते थे।
उन्होंने बताया कि मौके से चार खोखा बरामद किया है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस को कुछ इनपुट्स मिले हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





