भारत

इश्क का ऐसा खुमार...चलती बाइक पर खुलेआम रोमांस करते नजर आया प्रेमी युगल, पुलिस की जांच जारी

jantaserishta.com
21 Feb 2023 3:39 PM IST
इश्क का ऐसा खुमार...चलती बाइक पर खुलेआम रोमांस करते नजर आया प्रेमी युगल, पुलिस की जांच जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
हरदोई: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूटी पर रोमांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब हरदोई में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. इसमें बाइक पर सवार एक युवक अपनी महिला मित्र को आगे बैठाकर तेज़ रफ़्तार में बाइक चलाते दिख रहा है. अब पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर बाइक चला रहे कपल के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बाइक पर रोमांस करते प्रेमी युगल का वीडियो आज सुबह का ही बताया जा रहा है. यह वीडियो सीतापुर रोड पर देहात कोतवाली के इटौली गांव के पास का है. वीडियो में बाइक पर सवार युवक अपनी प्रेमिका को बाइक पर आगे बैठाकर भीड़-भाड़ वाली सड़क पर बाइक को तेज़ रफ़्तार से चलाते नजर आ रहा है. यहां देखिए वीडियो-
बीच-बीच में बाइक पर आगे बैठी युवती-युवक से रोमांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. बीच सड़क पर बाइक पर रोमांस का यह वीडियो पीछे जा रहे किसी कार सवार ने बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया है.
बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस वायरल वीडियो में बाइक के नंबर के आधार पर दोनों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस के अनुसार बाइक का नंबर ट्रेस होते ही कपल के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story