
x
क्रूरतापूर्वक व्यवहार.
गुवाहाटी: असम के तिनसुकिया जिले में एक दंपत्ति ने घरेलू सहायिका के साथ क्रूरतापूर्वक व्यवहार करते हुए उस पर खौलता पानी डाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति- पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक काकोपाथर शहर के रहने वाले मनेश्वर सौरा और उनकी पत्नी पर नाबालिग घरेलू सहायिका के शरीर पर गर्म पानी डालने का आरोप है।
डिब्रूगढ़ जिले के मोरन शहर की मूल निवासी नाबालिग वहां से भागने में सफल रही, और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने नाबालिग का बयान दर्ज कर आरोपी पति- पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी मनेश्वर एक छात्र नेता है और उनकी पत्नी शिक्षिका के रूप में काम करती है। पीड़िता को फिलहाल तिनसुकिया के बाल श्रम संरक्षण केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





