भारत
किसिंग स्टंट! सड़क पर नियम हवाहवाई, खुलेआम कपल ने इश्क फरमाया
jantaserishta.com
16 Sept 2023 10:06 AM IST

x
KISS करते वीडियो वायरल.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में सरेराह चलती बाइक पर रोमांस करते हुए कपल का वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बाइक पर बैठे लड़का-लड़की किस करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी इसी साल होली के दिन बुलेट बाइक पर सवार कपल का वीडियो सामने आया था.
दरअसल, कपल के सरेराह आशिकी का यह वायरल वीडियो जयपुर के सांगानेर सदर इलाके का है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बाइक पर दो युवक और एक लड़की बैठे हुए हैं. एक युवक बाइक चला रहा है. उसके पीछे दूसरा युवक बैठा हुआ और सबसे पीछे लड़की बैठी हुई है.
पीछे बैठा हुआ कपल चलती बाइक पर किस कर रहे हैं. उनकी इस हरकत को बाइक के पीछे चल रहे वाहन में सवार व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. कपल बेधड़क होकर सरेराह अश्लील हरकत कर रहा है. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वायरल वीडियो जयपुर यातायात पुलिस को मिला. पुलिस ने बाइक के नंबर की पहचान की. यातायात पुलिस डीसीपी प्रहलाद सिंह कृष्णनिया ने कहा कि बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर पहचान कर एक्शन लिया गया है. यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत नियमानुसार एक्शन लिया गया है. बाइक का चालान भी काटा गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





